फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से चार लाख रुपये निकाले, बैंककर्मी पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी नगर निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 4 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। उपभोक्ता ने बैंक कर्मचारी पर मिलीभगत कर खाते से रुपये निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि उसका नमस्ते चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। उसने 3 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच अपने खाते में 4 लाख रुपये जमा कराये थे। जिसके बाद उसके पास न कोई संदेश आया और न ही कोई ओटीपी, फिर भी उसके खाते से 4 लाख रुपये निकल गए। बैंक में जाने पर उसे इसका पता लगा। इस संबंध में उसने बैंक प्रबंधक को शिकायत दी तो उसके खाते को फ्रीज कर दिया। उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कि उसके खाते से पैसे किस तरह निकले। पीड़ित का आरोप है कि उसके खाते से एक साल पहले भी 45 हजार रुपये निकले थे। जिस कारण उसे परेशानी का सामना करना पड़ा था। उसने पहले भी शिकायत दी थी, जिसके बाद उसके खाते में 45 हजार रुपये वापस आ गए थे। अब फिर से पैसे निकाले गए हैं। उसे शक है कि कोई बैंक कर्मी इसमें मिला हुआ है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायत के संबंध में पुलिस ने बैंक से खाते का रिकॉर्ड मांगा है। रिकॉर्ड से पता चलेगा कि शिकायतकर्ता के खाते से रुपये किस तरह निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें