सोनीपत। एटलस रोड क्षेत्र में रविवार को 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते लोगों को गर्मी में पेरशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बिजली निगम ने पुराने केबल की मरम्मत और कॉलोनियों में घरों से बाहर मीटर लगाने का कार्य किया। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
बिजली निगम ने पूरे शहर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके तहत एटलस रोड पर पुराने केबल बदलने का काम तेजी से चल रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को स्थायी रूप से बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
वहीं, मानसून के दौरान खपत घटकर 1.20 करोड़ यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच गई थी लेकिन बीते दिनों तापमान बढ़ने के चलते खपत फिर से 1.40 करोड़ यूनिट से अधिक हो गई है। एसी और कूलर चलने से लोड बढ़ गया है।