फोटो 40- गोहाना के छिछड़ाना गांव के सरपंच के हत्या के षडयंत्र में शामिल आरोपियों के साथ पुलिस टी
गोहाना। गांव छिछड़ाना में सरपंच की हत्या के षड्यंत्र के चार आरोपियों को पुलिस ने भिवानी से गिरफ्तार किया है। आरोपी छिछड़ाना निवासी राहुल, शिवम, राजेश व सागर हैं। इनमें सरपंच प्रत्याशी के दो भाई, दो बेटे शामिल हैं। सरपंच प्रत्याशी की 10 नवंबर, 2022 को हत्या कर दी गई थी। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव छिछड़ाना के सरपंच राजेश उर्फ राजू (45) की 11 दिसंबर की सुबह खेत में दो बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। आरोपी सरपंच की लाइसेंस पिस्तौल को भी साथ ले गए थे।इसके बाद हत्यारोपियों ने गांव में पहुंचकर सरपंच के चचेरे भाई राजू के घर के सामने राजू पर दो-तीन गोली चलाई। उसके बाद हमलावर भाग गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर हथियारों समेत फोटो अपलोड किए थे। अब पुलिस ने हत्या के चौथे दिन सरपंच की हत्या की योजना बनाने में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ बरोदा थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
वर्जन
छिछड़ाना गांव में सरपंच की हत्या करने के षड्यंत्र के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को दो दिन के रिमांड में लिया है। -ओमप्रकाश, उप निरीक्षक, बरोदा थाना।
फोटो 40- गोहाना के छिछड़ाना गांव के सरपंच के हत्या के षडयंत्र में शामिल आरोपियों के साथ पुलिस टी