फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बार एसोसिएशन चुनाव की बिछी बिसात का आज होगा फैसला

Fri, 15 Dec 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :33: जयभगवान शर्मा।
विज्ञापन
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर लगी गई हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान से एक दिन पहले हरियाणा एवं पंजाब बार काउंसिल ने जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सुरेश गहलावत और खरखौदा के लिए कुलदीप दहिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। मतदान स्थल पर कोई फोटो नहीं ले सकेगा और न ही मोबाइल से वीडियोग्राफी कर सकेगा।
विज्ञापन


सोनीपत बार एसोसिएशन का चुनाव के लिए लाइब्रेरी हॉल में मतदान केंद्र बनाया गया है। शाम साढ़े चार बजे तक होने वाले मतदान की गणना पौने पांच बजे से की जाएगी। मतदान के लिए सभी अधिवक्ताओं को अपने पास बार काउंसिल पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से जारी पहचान पत्र को रखना होगा। मांगे जाने पर पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। बैलेट पेपर पर अधिकृत मुहर ही लगानी होगी। बैलेट पेपर कटा-फटा नहीं होना चाहिए। मतदान से पहले बाहर लगी वोटर लिस्ट में अपना नाम देखकर ही मतदान करने आए। कुल 1305 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान केंद्र लाइब्रेरी में बनाया गया है।

अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

जिला बार एसोसिएशन चुनाव में प्रधान पद के लिए अनिल ढुल, जयभगवान शर्मा, संदीप मलिक और कमल हुड्डा में मुकाबला होगा। सभी अपने पक्ष में मतदान को लेकर प्रचार कर रहे हैं। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा दी। वहीं उप प्रधान के लिए युविका, जोगिंद्र मलिक और आशीष गर्ग मैदान में है। सचिव पद के लिए अंकित त्यागी, कुसुम दहिया और संदीप खर्ब में मुकाबला होगा। खजांची पद के लिए ध्रुव डेंबला, गौरव आंतिल और प्रवीन कुमार ढिल्लो में मुकाबला होगा।
विज्ञापन


चुनाव से एक दिन पहले नियुक्त किए पर्यवेक्षक

बार एसोसिएशन चुनाव से एक दिन पहले ही जिला बार एसोसिएशन व खरखौदा बार एसोसिएशन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। हरियाणा एवं पंजाब बार काउंसिल के चेयरमैन अशोक सिंगला की तरफ से जारी पत्र में जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ता सुरेश गहलावत व खरखौदा बार एसोसिएशन में अधिवक्ता कुलदीप दहिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वह चुनाव की निगरानी रखेंगे। चुनाव को पारदर्शिता से कराने के लिए इन्हें नियुक्त किया गया है।

निवर्तमान प्रधान संजय खरेटा और दीपक कुमार के बीच मुकाबला

राई। राई बार एसोसिएशन के चुनाव में अब निवर्तमान प्रधान संजय खरेटा और अधिवक्ता दीपक कुमार के बीच मुकाबला होगा। इससे पहले उप प्रधान पद के लिए संजीव दहिया बढ़खालसा, सचिव पद के लिए संजय भारद्वाज, संयुक्त सचिव पद के लिए अमित कौशिक रामलाल व खजांची पद पर सुमित कुमार निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
1305 मतदाता करेंगे मतदान

लाइब्रेरी में बनाया गया मतदान केंद्र

मतदान : सुबह 9 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक

मतगणना : शाम 4 बजकर 45 मिनट के बाद

प्रधान पद को चार प्रत्याशी

उप प्रधान, सचिव, खजांची के लिए तीन-तीन प्रत्याशी

संयुक्त सचिव पद के लिए निर्मला निर्विरोध चुनी जा चुकीं

फोटो :33: जयभगवान शर्मा।

फोटो :33: जयभगवान शर्मा।

फोटो :33: जयभगवान शर्मा।

फोटो :33: जयभगवान शर्मा।

फोटो :33: जयभगवान शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें