फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वन विभाग की टीम पर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। वन विभाग की टीम पर हमला करने व अवैध खनन के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान गांव सोहली निवासी संदीप, सुरेंद्र, संजय व पवन के रूप में हुई है। साथ ही पुलिस ने अवैध खनन में प्रयोग किए गए ट्रैक्टर-ट्रालियों व बुलडोजन को भी जब्त कर लिया है।
आरोपियों के खिलाफ अवैध खनन कर अरावली क्षेत्र से पत्थर चोरी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्यों में बाधा डालने व सरकारी कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। थाना सतनाली व सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन राजिक अधिकारी चंद्रगुप्त ने थाना सतनाली में दी शिकायत में बताया था कि नौ फरवरी को वन विभाग की रेंज स्तर पर गठित संयुक्त टीम द्वारा सोहला अरावली क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के लिए गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान सोहला अरावली क्षेत्र में मौके पर पहुंचे तो बुलडोजर और तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली मिली। टीम द्वारा इनको रोकने का प्रयास किया तो वो बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्राॅली को भगाने लगे व कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने लगे। मौके से भागते समय रास्ते में खड़ी सरकारी गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं बुधवार को भी ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक वन विभाग की गाड़ी के सामने चलते ट्रैक्टर-ट्राली से पत्थर गिराकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें