गोहाना के वार्ड 17 में गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास करती चेयरपर्सन रजनी विरमानी। स्रोत
गोहाना। नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने वार्ड नंबर 17 में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली चार गलियों का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि वार्ड में इंटरलॉकिंग टाइल्स वाली गलियों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही जल निकासी की व्यवस्था के लिए पाइपलाइन डाली जाएगी।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद की तरफ से शहर के सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इस मौके पर वार्ड 17 के पार्षद निपुण सहरावत, राकेश मलिक, रतन सिंह नरवाल, सदानंद मोहर आदि मौजूद रहे। संवाद