सोनीपत के बहालगढ़ स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कमरों की आधारशिला रखते विधायक मोहनलाल बड़ौ
राई। विधायक मोहन लाल बड़ौली ने सोमवार को बहालगढ़ स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कमरों के निर्माण की आधारशिला रखी। विद्यालय पहुंचने पर राई विधायक मोहनलाल बड़ौली का मुख्याध्यापिका संजना ने स्वागत किया।
विधायक ने कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर है। जहां से बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सफल नागरिक बन देश व समाज के विकास में अहम रोल अदा करते हैं। पढाई के दौरान बच्चे को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। पढाई के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। इससे स्कूलों की सूरत बदल रही है। शिक्षा के क्षेत्र में पैसे की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस दौरान सरपंच राजेश, मास्टर नरेंद्र धीमान, सुरजीत, डॉ. सुनील खेवड़ा, पार्षद जय सिंह ढिल्लों, राहुल खत्री, नंदकिशोर चौहान मौजूद रहे।