फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पूर्व सैनिक पर नाबालिग पड़ोसी के यौन शोषण का आरोप, गर्भपात के बाद खुला भेद

Fri, 06 Feb 2026 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र में पूर्व सैनिक पर गंभीर आरोप लगा है। महिला ने पड़ोसी सेवानिवृत्त 62 वर्षीय सैनिक पर 17 वर्षीय बेटी के यौन शोषण का आरोप लगाया है। किशोरी की तबीयत बिगड़ने और गर्भपात होने के बाद पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। महिला के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


किशोरी को पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन डॉक्टर दवा दिलाकर उसे घर ले गए थे। इसी दौरान किशोरी का गर्भपात हो गया। इसके बाद बेटी ने अपनी मां को आपबीती बताई। जब पता लगा कि किशोरी करीब साढ़े माह की गर्भवती थी तो परिजन स्तब्ध रह गए।

डर और दबाव में लंबे समय तक चुप रही पीड़िता

बताया गया है कि आरोपी पूर्व सैनिक पीड़िता का पड़ोसी है और उसने नाबालिग की मासूमियत व भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ गलत काम किया था। मई 2025 से किशोरी का यौन शोषण करता आ रहा है। बदनामी के डर और मानसिक दबाव के कारण किशोरी लंबे समय तक चुप रही।
विज्ञापन


मां की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी

किशोरी की मां की शिकायत पर सोनीपत सिटी थाना पुलिस ने 31 जनवरी को आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस कर रही है गहन जांच

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मेडिकल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें