फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोलर मोटर चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। थाना बेरी पुलिस ने खेत से सोलर मोटर चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों अच्छेज निवासी प्रदीप, हरविंद्र और प्रवेश निवासी मनीहार मोहल्ला, इस्लामनगर, जिला बदायूं उत्तर प्रदेश हाल निवासी झज्जर को गिरफ्तार किया है। 8 जुलाई को राजेश कुमार ने शिकायत दी थी कि 6-7 जुलाई की रात उसके खेत से सोलर मोटर चोरी हो गई थी। शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रदीप और हरविंद्र को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि प्रवेश चोरी की मोटर खरीदने में शामिल था। उसे भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की मोटर बेचकर मिली बची हुई राशि बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें