फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पूर्व प्रधान ने खाप चबूतरे के लिए दिए 7.51 लाख रुपये

Fri, 28 Nov 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। सिसाना में दहिया खाप के चबूतरे का जर्जर हो चुके लोहे के शेड को हटाकर नया बनाया गया है। इसके निर्माण के लिए सात लाख 51 हजार रुपये का दान दहिया खाप के पूर्व प्रधान सुभाष दहिया उर्फ बल्लू ठेकेदार की ओर दिया गया है।
विज्ञापन

लंबे समय से शेड न केवल जर्जर था बल्कि हादसे का भी कारण बन रहा था। वर्षा के दिनों में जहां उसमें लीकेज होती थी वहीं चबूतरे के किनारे पर तालाब की तरफ मिट्टी भी धंस रही थी। ऐसे में सुभाष दहिया ने इसका नए सिरे से निर्माण करवाया।
विज्ञापन

अब 30 नवंबर को हवन का आयोजन इस दहिया खाप के चबूतरे पर करवाया जाएगा। स्वामी सत्यदेव चैतन्य की अगुवाई में क्षेत्रवासी इस हवन में आहुति डालेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें