गन्नौर । एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा चौथी की छात्रा के साथ नौवीं कक्षा के छात्र ने गलत हरकत की। बच्ची ने घर आकर परिवार वालों से आपबीती बताई। इसके बाद बच्ची के पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी छात्र को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है। संवाद