फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ईडी की अपील खारिज

Fri, 03 Jan 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :41: पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार
विज्ञापन
सोनीपत। अवैध खनन व मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सोनीपत के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र पंवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की अपील को खारिज करते हुए पूर्व विधायक की गिरफ्तारी को अवैध करार दिया है। पूर्व विधायक तीन माह जेल में रहने के बाद विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बाहर आए थे।
विज्ञापन


वीरवार को सुप्रीम कोर्ट ने केस में सुनवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अपील को खारिज कर दिया। सितंबर में हाईकोर्ट ने सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी को अवैध बताया था। इस फैसले के खिलाफ ईडी सुप्रीम कोर्ट में गई थी, लेकिन ईडी को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी को अवैध करार दिया है। 20 जुलाई को सोनीपत के तत्कालीन विधायक व कांग्रेस के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सुरेंद्र पंवार को पूछताछ के बाद ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने गिरफ्तार किया था। करोड़ों रुपये के धनशोधन व अवैध माइनिंग से जुड़े मामले में विधायक को आरोपी बनाया गया था। अंबाला अदालत में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। बाद में चुनाव से ठीक पहले हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए रिहा कर दिया था।
-
सुप्रीम कोर्ट का फैसला सत्य की जीत है। न्यायपालिका ने न्याय किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसला से साफ हो गया है कि मेरे खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र के तहत केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी भी उसी का हिस्सा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें