फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में अज्ञात कारणों से लगी आग

Fri, 03 Jan 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव महलाना में स्थित घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की एक गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। ग्रामीण वेदपाल ने बताया कि वह घर में अकेले रहते हैं। वह वीरवार को दोपहर अपने चाचा के घर गए थे। पीछे से घर के अंदर कमरे में आग लग गई। धुआं उठता देख पड़ोसियों के माध्यम से उन्हें सूचना मिली। उन्होंने मामले की सूचना दमकल विभाग को भी दी। घर में पहुंचने पर उन्होंने आग पर काबू करने का प्रयास किया। तभी दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा पाया। आग से तीन चारपाई व कुछ कपड़े जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें