फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पूर्व मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं के चैंबरों का किया लोकार्पण

Thu, 09 Jan 2025 08:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के खरखौदा में न्यायिक परिसर में बनाए गए वकीलों के चैंबर का उद्घाटन करने पहुंचे
विज्ञापन
खरखौदा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वीरवार को खरखौदा न्यायिक परिसर के साथ बनकर तैयार हुए वकीलों के चेंबर का उद्घाटन किया। उन्होंने सांसद निधि से 11 लाख रुपये बार एसोसिएशन को देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री के बैठक हॉल में पहुंचने बार एसोसिएशन के प्रधान कमल शर्मा की अगुवाई में उनका पगड़ी बांधकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब उन्होंने वकालत शुरू की तो रोहतक में छप्पर के नीचे उनका ठिकाना था। आज भी उनका चेंबर रोहतक में है, जो एक वकील के लिए जरूरी है। वकील का काम लोगों को न्याय दिलाना है। न्यायपालिका और वकीलों पर लोगों को बहुत भरोसा होता है, इस विश्वास को वकील और ज्यादा अटूट करने का काम करें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि खरखौदा से लगाव होने से उपमंडल का दर्जा देने के साथ यहां आईएमटी बनाने का काम किया था। दस वर्षों में भाजपा इसे विकसित नहीं कर पाई। खुद उन्होंने मारुति के मालिक से जापान जाकर तीन एग्रीमेंट किए थे, जिसमें मानेसर एक्सटेंशन सहित रोहतक और खरखौदा में मारुति के प्लांट शामिल थे।
विज्ञापन


सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश में अगर किसी ने विकास करवाया है तो वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं। उन्होंने मात्र 25 दिन में उन्हें सांसद बनाकर संसद पहुंचा दिया। आने वाला भविष्य सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का है।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम अत्री, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, जयवीर सिंह, पदम सिंह, सुखबीर फरमाणा, अजीत सैनी, सुरेंद्र दहिया, दहिया खाप प्रधान जयपाल दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें