फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति

Tue, 17 Sep 2024 06:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में सड़कों के सुधार के लिए मरम्मत के नाम पर नई टाइलों के साथ पुरानी टाइलों का प्रयोग कर खानापूर्ति करने का काम किया जा रहा है। अधिकारी मामले को लेकर अनजान बने हुए हैं। ठेकेदार धड़ल्ले से पुरानी टाइलों लगाकर सड़क निर्माण में रेखा खींचने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से वर्ष 2023 में गीता भवन चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे इंटरलॉकिंग टाइलों से सड़क का निर्माण करवाया गया था। करीब दो माह पहले नगर निगम ने सीवर लाइन को ठीक करने का हवाला देते हुए फ्लाईओवर के नीचे सड़क को उखाड़ दिया। काम पूरा होने के बाद नगर निगम के ठेकेदार की ओर से सड़क मरम्मत के नाम पर पुरानी टाइलों का प्रयोग हो रहा है। ठेकेदार के कर्मचारी सड़क निर्माण में नई टाइलों के साथ पुरानी टाइल का प्रयोग कर खानापूर्ति कर रहे हैं। ऐसे में बारिश होने के बाद सड़क पर गड्ढे बन सकते हैं। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।


गीता भवन चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे इंटरलॉकिंग टाइलों से सड़क को बनवाया गया था। नगर निगम ने सीवर लाइन के लिए सड़क उखड़वाई थी, लेकिन काम को बीच में रोक दिया गया था। ठेकेदार ने काम कब शुरू किया, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

सीवर लाइन व्यवस्था ठीक करवाने के लिए ही सड़क को उखड़वाया गया था। नगर निगम की ओर से सड़क की मरम्मत करवाई जा रही है। मरम्मत में पुरानी टाइलों का प्रयोग होने के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सोमबीर, सहायक अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें