फोटो : सोनीपत के गांव जाटी कलां में पं. लख्मीचंद की पुण्य स्मृति में आयोजित सांग उत्सव के दौरान
सोनीपत। भाजपा प्रदेशध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सूर्यकवि पंडित लख्मीचंद ने सांग, रागिनी और लोक काव्य के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को नई पहचान दी। उनका जीवन और कृतित्व आज भी हमारी सांस्कृतिक चेतना का मार्गदर्शन करता है। यह बात प्रदेश अध्यक्ष ने गांव जाटी कलां में लख्मीचंद की पुण्य स्मृति में आयोजित सांग उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने सूर्यकवि पंडित लख्मीचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी लोक परंपराओं को संजोने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। पंडित लख्मीचंद हरियाणवी संस्कृति, लोक परंपराओं और भाषा के मर्मज्ञ थे।