फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हादसे को बचाने की कोशिश में डिवाइडर पर चढ़ी बस, टकराने से नीलगाय मरी

Sat, 24 Jan 2026 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव झरोठ के पास एनएच-334बी के डिवाइडर पर चढ़ी सहकारी समिति की बस को उतारते या
विज्ञापन
सोनीपत। गांव झरोठ के पास एनएच-334बी पर शुक्रवार शाम रोहतक जा रही सहकारी समिति की बस के सामने अचानक नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बस डिवाइडर पर चढ़ गई, लेकिन बस नील गाय से टकरा गई और नील गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे सोनीपत बस अड्डे से सहकारी समिति की बस यात्रियों को लेकर रोहतक के लिए रवाना हुई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। गांव झरोठ के पास यह बस शाम पहुंची तो रास्ते में एनएच-334बी पर अचानक खेतों से निकलकर नीलगाय सामने आ गई।
चालक ने नीलगाय को बचाने के लिए बस डिवाइडर की तरफ मोड़ दी। इससे बस डिवाइडर पर चढ़ गई, लेकिन बचते-बचाते नीलगाय बस से टकरा गई और मौत हो गयी। यात्रियों ने मशक्कत कर बस को डिवाइडर से उतारा और गंतव्य के लिए रवाना हुए। चालक की सूझबूझ से यात्री बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें