फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कोहरे के लिए रोडवेज बसों में लगाई जाएगी फॉग लाइट

Thu, 20 Nov 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18: सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। कोहरे व धुंध में यात्रियों का सफर सुरक्षित रखने के लिए रोडवेज बसों में फॉग लाइट लगाएगा। इससे कोहरे की कम दृश्यता में बस को गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसके लिए सभी बसों में फॉग लाइट लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले से रोजाना 211 रोडवेज बसों का संचालन होता है। सोनीपत बस अड्डे से 133 बसें और गोहाना बस अड्डे से 78 बसों का संचालन किया जाता है। सर्दी का का आगाज हो चुका है। दिसंबर के तीसरे सप्ताह से कोहरे का प्रभाव गहराने लगता है और यह जनवरी तक प्रभावी रहता है।
कोहरे में दृश्यता कम होने से बस चालकों को बस चलाने में काफी परेशानी होती है। फॉग लाइट चालकों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इससे दृश्यता बढ़ जाती है। धुंध व कोहरे के दौरान पीली लाइट न होने से बसें कई बार हादसे का शिकार हो जाती हैं।
विज्ञापन

लोकल रूट पर होती है अधिक समस्या
सोनीपत व गोहाना बस डिपो से लोकल रूटों पर भी काफी बसें चलती हैं। यहां सफेद पट्टी व संकेतकों के अभाव में कोहरे में बस चलाना मुश्किल भरा होता है। इन रूटों पर सड़क की चौड़ाई अपेक्षाकृत कम होती है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से भी बसों में फॉग लाइट लगाना जरूरी हो जाता है।



सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। सुरक्षा मानकों को लेकर रोडवेज विभाग सतर्क है। बसों के संचालन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बसों में फॉग लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन

- सुरेंद्र दुग्गल, स्टैंड सुपरवाइजर, सोनीपत बस डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें