फोटो 28: सोनीपत के लोक निर्माण विभाग कार्यालय में कार्यकारी अभियंता के पदोन्नत होने पर पंकज गा
सोनीपत। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पंकज गौड़ अधीक्षण अभियंता पदोन्नत हुए हैं। उनको अधिकारियों और कर्मचारियों ने फेयरवेल पार्टी दी। पदोन्नति के बाद उनकी पहली पोस्टिंग रेवाड़ी हुई है। फेयरवेल पार्टी में भाजपा के वरिष्ठ नेता माईराम कौशिक पहुंचे। गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने कहा कि आज जितनी खुशी पंकज गौड़ को है, उतनी ही खुशी उन्हें भी है। दोनों एक साथ पढ़े हैं, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह स्वयं एसई बने हैं। इस दौरान डीडीपीओ मनीष मलिक, कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक, उपमंडल अभियंता दिलबाग मेहरा, उमेश शर्मा, बीडीपीओ राजेश तिवाना, एसडीओ अनिल चहल भी मौजूद रहे।