फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोम फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग से हडक़ंप, फायर ब्रिगेड की 15 गाडिय़ों ने चार घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
गांव धतूरी के पास फोम फैक्टरी के गोदाम में लगी आग के बाद गैस के बड़े सिलिंडर को बाहर निकालते कर्मी - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। गांव धतूरी स्थित फोम फैक्टरी के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग लग गई। जिससे आसमान में धुएं का गुब्बार फैल गया। आग लगी देख सुरक्षा कर्मियों ने मामले से फैक्टरी मालिक व फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। जिस पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत, राई, गन्नौर, समालखा, रोहतक व नरेला से फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद दो बजे गांव धतूरी स्थित फोम फैक्टरी के पास स्थित गोदाम में आग लग गई। फोम होने के चलते आग काफी तेजी से फैल गई। गोदाम के पास स्थित फैक्टरी में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने आग लगी देख उस पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन फोम में आग होने के चलते काफी तेज से फैलती चली गई। जिस पर उन्होंने फैक्टरी मालिक व फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से बढ़ती चली गई। जिस पर सोनीपत, गन्नौर, राई के साथ ही नरेला, समालखा व रोहतक से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलवाया गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की 15 गाड़ियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का तैयार मॉल जल गया था।
आग पर काबू पाने को जेसीबी से तोड़ी दीवार
आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को दिक्कत आ रही थी। गोदाम के अंदर आग बुझाने में दिक्कत को देखते हुए जेसीबी को बुलाकर दीवार को तोड़ा गया। दीवार तोड़ने के बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का तेजी से प्रयास किया गया है। तब चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

समय रहते बाहर निकाले बड़े गैस सिलिंडर, हो सकता था बड़ा हादसा
फोम फैक्टरी के अंदर एलपीजी गैस के बड़े सिलिंडर रखे थे। जिस पर आग लगने के बाद दीवार तोड़कर सबसे पहले गैस सिलिंडरों को बाहर निकाला गया। अगर उनमें आग लग जाती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था। जिससे ज्यादा हानि हो सकती थी। मजदूरों ने कड़ी मशक्कत से उन्हें बाहर निकाला।
कड़ी मशक्कत से पाया आग पर काबू
फायर ब्रिगेड के सतबीर व दीपक ने बताया कि धतूरी के पास स्थित फोम फैक्टरी के गोदाम में आग लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए कई गाड़ियों को बुलवाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गांव धतूरी के पास फोम फैक्टरी के गोदाम में लगी आग से उठता धुआं।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें