फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाई, उसकी पत्नी व भतीजे के हत्यारोपी की तलाश में पांच टीमें गठित

Sat, 25 May 2024 03:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई । गांव बिंदरौली में अंतरजातीय विवाह से नाराज होकर छोटे भाई, उसकी पत्नी व तीन माह के मासूम भतीजे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है। आरोपी घटनास्थल से भागकर झज्जर के गांव जसौरखेड़ी में अपनी बहन की ससुराल गया और बाइक वहां छोड़ गया था। पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


गांव बिंदरौली निवासी धर्मबीर ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह किसान हैं और गांव के नंबरदार हैं। उनके पास दो बेटे बड़े मंदीप व छोटे अमरदीप के साथ तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है और छोटे बेटे अमरदीप (28) ने तीन साल पहले गांव भैंसवाल कलां की मधु (25) से प्रेम विवाह किया था। उनके पास अब तीन माह का बेटा शिवम था। मंदीप अभी अविवाहित है। अमरदीप के अंतरजातीय प्रेम विवाह से बड़ा बेटा मंदीप खुश नहीं था। जिसके चलते अक्सर उनमें झगड़ा होता रहता था। वीरवार सुबह वह पशुबाड़े में गए तो पीछे से बड़े बेटे ने अमरदीप, मधु और शिवम की हत्या कर दी थी।
आरोपी ने धारदार हथियार (गंडासी) से हमला कर हत्या की थी। मामले में डीसीपी वेस्ट गौरव राजपुरोहित ने पांच टीम गठित की है। जिसमें कुंडली थाना व बारोटा चौकी के साथ ही एंटी गैंगस्टर क्राइम यूनिट सेक्टर-7, सीआईए सेक्टर-27 व सीआईए गन्नौर की टीम शामिल हैं। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही है। धर्मबीर की एक बेटी रेनू गांव जसौर खेड़ी में शादीशुदा है। आरोपी घटनास्थल से भागकर अपनी बहन के घर गया था। जहां बाइक छोड़कर पैदल ही भाग निकला। आरोपी जब घर गया तो रेनू अपने मायके लिए निकल चुकी थी।
विज्ञापन


नगर निगम में तीन साल से आधार केंद्र चला रही थी मधु

अमरदीप अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय सोनीपत में मानव सूचना एवं संसाधन विभाग की परिवार पहचान पत्र शाखा में कार्यरत थे। वहीं मधु सोनीपत नगर निगम में अपना आधार केंद्र चलाती थी। वह तीन साल से केंद्र चला रही थी। जिसमें उन्होंने सहायक भी रखा था। आधार केंद्र उनके नाम पर ही बताया गया है। इसके साथ ही वह उच्चतर शिक्षा की पढ़ाई कर रही थी। उनके अभी पेपर चल रहे थे। हत्या से एक दिन पहले भी वह परीक्षा देकर आई थी। हालांकि परिवार के सदस्यों को इस बारे में जानकारी नहीं है कि वह किस कक्षा के लिए पेपर दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें