फोटो 20: सोनीपत में कामी रोड पर निर्माणाधीन दुकानों को सील करती नगर निगम की टीम। स्रोत: नगर निग
- फोटो : हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में लगे सहकारिता मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। अमर उजाला
सोनीपत। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। कामी रोड पर बाइपास के निकट बिना नक्शे व ग्रैप-3 का उल्लंघन कर बनाई जा रही पांच दुकान को नगर निगम की ओर से सील किया गया।
नगर निगम टीम सर्वे कर ऐसे ही 30 से ज्यादा निर्माण चिह्नित कर चुकी है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के नियम अनुसार नगर निगम सीमा में किसी भी तरह की बिल्डिंग निर्माण करने पर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेने के साथ नक्शा पास करवाना जरूरी है। इसके लिए विभाग ने शुल्क निर्धारित कर रखे हैं।
दी है चेतावनी
निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने सर्वे कर ऐसे 30 निर्माण चिह्नित कर रखे हैं जिनके मालिकों की तरफ से न तो एनओसी ली गई है और न ही नक्शा पास करवाया है। भवन निरीक्षकों ने मालिकों को नोटिस जारी करके नक्शे पास करवाने की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने नक्शे पास नहीं करवाए और न ही दस्तावेज पेश किए। ऐसे में निगम ने पांच दुकान सील की है। अब अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी कि अगर सील तोड़कर निर्माण शुरू किया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
ग्रैप-3 के नियमों का उल्लंघन कर दुकानों का निर्माण जारी था। सर्वे के दौरान ऐसे 30 निर्माण चिह्नित किए गए हैं। जांच करने पर सामने आया कि दुकान बनाने के लिए निगम से न तो नक्शा पास करवाया गया है और न ही एनओसी ली गई है। जिससे नगर निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। ऐसे में कार्रवाई करते हुए पांच दुकान को सील कर दिया है।
- दलबीर सिंह, भवन निरीक्षक, नगर निगम।