फोटो :: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की तरफ से जारी एमए भूगोल के परीक्षा परिणाम में बेहतर
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक के एमए भूगोल प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन किया है। कॉलेज की पांच छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप-20 मेरिट सूची में जगह बनाई है। इनमें काफी ने 85.92 फीसदी अंक के साथ विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया है।
खुशी ने 85.83 फीसदी अंक के साथ चौथा, तनिषा ने 84.25 फीसदी अक के साथ 13वां स्थान हासिल किया है। करुणा ने 82.67 फीसदी अंक के साथ 18वां और देविका ने 82.17 फीसदी के साथ 20वां स्थान हासिल किया है।
संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परूथी ने कहा कि यह प्रदर्शन संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मंजुला स्पाह ने इसे छात्राओं की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. पिंकी सहित अन्य शिक्षकों ने भी छात्राओं को बधाई दी।