फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पूर्व सीएम और सांसद से खरखौदा हलके में संगठन की मजबूती पर चर्चा

Tue, 14 Jul 2026 05:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: दिल्ली में सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा से मिलते खरखौदा हलके के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। स्र
विज्ञापन
खरखौदा। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जयवीर सिंह व पूर्व विधायक पदम सिंह सहित क्षेत्र के कई कांग्रेस नेता मंगलवार को दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मिलने पहुंचे। यहां पर खरखौदा हलके में संगठन की मजबूती पर चर्चा करने के साथ जनता की आवाज को हर स्तर पर उठाने पर जोर देने की बात हुई।
विज्ञापन

ब्लाॅक ग्रामीण प्रधान सुनील दहिया ने कहा कि उन्हें संगठन को मजबूत करने के आदेश हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों का डटकर विरोध करने का काम संगठन मजबूती के साथ करेगा। इस अवसर पर जोगिंद्र दहिया, सुरेंद्र शर्मा, शमशेर, निक्का, विजय व अजीत पिपली भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें