फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वुडबॉल में 5 छात्राओं ने जीता गोल्ड

Fri, 24 Apr 2026 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोल्ड मेडल दिखाती छात्राएं। संस्थान - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
सोनीपत। हाल ही में रोहतक में आयोजित सीनियर स्टेट वुडबॉल प्रतियोगिता में टीकाराम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने गोल्ड मेडल हासिल किया। प्राचार्या गीता ने छात्राओं के कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया। शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यापिका डॉ. सुमन मान ने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 अप्रैल को रोहतक में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

कॉलेज की पांच छात्राओं अंशुल, प्रिया, भूमिका, निक्की व हिमांशी ने गोल्ड मेडल हासिल किया। छात्राओं का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो कि मई में रायपुर में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें