गोल्ड मेडल दिखाती छात्राएं। संस्थान
- फोटो : shrinagar news
सोनीपत। हाल ही में रोहतक में आयोजित सीनियर स्टेट वुडबॉल प्रतियोगिता में टीकाराम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने गोल्ड मेडल हासिल किया। प्राचार्या गीता ने छात्राओं के कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया। शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यापिका डॉ. सुमन मान ने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 अप्रैल को रोहतक में आयोजित की गई थी।
कॉलेज की पांच छात्राओं अंशुल, प्रिया, भूमिका, निक्की व हिमांशी ने गोल्ड मेडल हासिल किया। छात्राओं का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो कि मई में रायपुर में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बधाई दी।