फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बड़ी में पांच रंगाई इकाइयां सील, सीएक्यूएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने की दिशा में की जा रही कार्रवाई के तहत नई दिल्ली स्थित वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने कठोर कदम उठाते हुए बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पांच डाइंग (रंगाई) इकाइयों को सील कर दिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की ओर से सितंबर और अक्तूबर में किए गए निरीक्षणों के आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


सीएक्यूएम की सिफारिश पर जिला प्रशासन और हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सभी पांचों इकाइयों को सील कर दिया। साथ ही उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों ने इनका बिजली का कनेक्शन भी काट दिया।
सीएक्यूएम की जांच में इन इकाइयों में वायु प्रदूषण नियंत्रण यंत्रों में खामियां, अपर्याप्त उत्सर्जन मॉनिटरिंग व प्रदूषण मानकों की खुली अनदेखी पाई गई थी।
विज्ञापन




फ्लाइंग स्क्वॉड की रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ इकाइयों में एयर पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस निष्क्रिय अवस्था में थे और जहां चल रहे थे वहां सही प्रकार से कार्य नहीं कर रहे थे। कई यूनिट में गैस स्क्रबर, फ्ल्यू गैस ट्रीटमेंट सिस्टम और फिल्ट्रेशन यूनिट बंद मिले, जिससे धुआं व रासायनिक गैस सीधे वायुमंडल में उत्सर्जित हो रही थीं। इसके अतिरिक्त, कुछ उद्योगों में ऑपरेशनल डेटा रिकॉर्ड और एमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम भी दुरुस्त नहीं किए जा रहे थे।



सुधार के बाद ही संचालन की अनुमति

सीएक्यूएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित उद्योगों को अपनी सभी तकनीकी खामियों को दूर करना होगा। प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों को मानक स्तर पर पुनः संचालित करना होगा। उसके बाद ही उन्हें कार्य फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। फ्लाइंग स्क्वॉड की तरफ से तैयार विस्तृत रिपोर्ट उद्योग प्रबंधन को सौंप दी गई है। उन्हें मरम्मत, उन्नयन और परीक्षण कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया है।
वर्जन


सीएक्यूएम और सीपीसीबी के संयुक्त निर्देशों के बाद कार्रवाई की गई। बड़ी क्षेत्र की पांच डाइंग यूनिट में तकनीकी खामियां पाई गई जिसके चलते उन्हें सील कर दिया गया। साथ ही बिजली के कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काट दिए गए हैं।-अजय मलिक, क्षेत्रीय अधिकारी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें