फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रंजिशन गोली चलाने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Apr 2024 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सिसाना में युवक पर रंजिशन गोली चलाने के मामले में खरखौदा थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिसाना निवासी नरेश, विवेक, अक्षय, रोहणा निवासी अंकुश व मटिंडू निवासी सुमित हैं। आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव सिसाना निवासी भरपूर ने 15 अप्रैल को शिकायत दी थी कि रात को वह घर पर थे। उस दौरान किसी के आवाज देने पर उन्होंने बाहर जाकर गेट खोला था। जहां पर राहुल, निशु, विक्कू, भोला व एक अन्य नकाबपोश लड़का खड़ा था। सभी ने उनके भाई सुखपाल को जान से मारने की नीयत से गोली चला दी थी। जिसमें उनके भाई बाल-बाल बच गए और हमलावर मौके से धमकी देते हुए भाग गए थे। भरपूर का कहना था कि पुरानी रंजिश को रखते हुए उनके भाई पर हमला हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब जांच अधिकारी वेदपाल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश, विवेक, अक्षय, अंकुश व सुमित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें