खरखौदा। कन्या महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) रखी हुई हैं। 12 मार्च को कन्या काॅलेज में ही मतगणना करवाई जानी है। इसको लेकर रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर निरीक्षण किया। इस दौरान मतगणना प्रक्रिया का प्लान तैयार किया। इस दौरान उनकी तरफ से मतगणना को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। मंगलवार को कन्या काॅलेज में रिहर्सल भी करवाई जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि बुधवार को कन्या कॉलेज में पहले पार्षद पद को लेकर परिणाम जारी किया जाएगा, इसे बाद नपा अध्यक्ष पद को लेकर मतगणना शुरू करवाई जाएगी। उनकी तरफ से आठ टेबल मतगणना के लिए लगवाई गई हैं। खरखौदा में इस बार 16 वार्ड के लिए 23 बूथ बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि मतगणना के समय कन्या कालेज व आसपास भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। जिससे कार्रवाई को शांतिपूर्ण तरीके से अंजाम दिया जा सके।