फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता व्यापारी ने पैसे नहीं दिए तो मार दी गोली

Fri, 08 Jan 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक गेट में गुरुवार देर शाम एक जूता व्यापारी पर अज्ञात बदमाशों ने सरेआम गोलियां चला दी। हमले में घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने गोलियां चलाने से पहले व्यापारी से रुपयों की डिमांड की थी। जब दुकानदारों ने विरोध किया तो उस पर गोलियां चला दी।
विज्ञापन


रोहतक गेट पर बूट हाउस के नाम से दुकान है। दुकान पर गुरुवार देर शाम मालिक जगदीश कैश गिन रहा था। इसी दौरान दुकान पर दो-तीन नकाबपोश युवक घुस गए। युवकों ने जगदीश से रुपयों की डिमांड की तो जगदीश ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर युवकों ने जगदीश पर गोलियां चला दी। 3-4 गोलियां मारने के बाद हमलावर युवक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

मामले की सूचना तुरंत परिजनों और पुलिस को दी। परिजनों ने तुरंत जगदीश को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते यहां से जगदीश को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक व्यापारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


आज रहेगा बाजार में बंद
जगदीश पर गोलियां चलाने की घटना के बाद आसपास के दुकानदारा एकत्रित हो गए। इसके उपरांत दुकानदारों ने रोष स्वरूप बाजार बंद करने का निर्णय लिया। दुकानदारों ने बताया कि पहले भी कई बार कुछ शरारती तत्व बाजार में दुकानदारों को परेशान करते हैं। कई बार दुकानदारों के साथ मारपीट भी की गई है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बाजार बंद के दौरान दुकानदार बैठक कर आगामी रणनीति पर विचार करेंगे।

बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाई है। मामले की जांच की जा रही है। बदमाश नकाब पहने हुए थे, इसीलिए कोई उन्हें नहीं पहचानता। जगदीश के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ईश्वर, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें