फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसडीएम के आश्वासन पर युवक का अनशन खत्म

Sat, 13 Sep 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 18: सोनीपत के गन्नौर में एसडीएम प्रवेश कादियान की उपस्थिति में धरने पर राजीव जैन को केला
विज्ञापन
गन्नौर। रेलवे रोड स्थित शिव मंदिर पार्क में सोनीपत के निजी अस्पताल संचालक के खिलाफ अनशन पर बैठे शहर निवासी राजीव जैन ने शुक्रवार को अनशन समाप्त कर दिया। उनका आरोप है कि वर्ष 2017 में उनके बड़े भाई संजय जैन की इलाज के दौरान चिकित्सकों की लापरवाही से मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जांच शुरू हुई थी, लेकिन कार्रवाई किए बिना ही उसे बंद कर दिया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधक ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया था। कई साल बीत जाने पर भी कार्रवाई नहीं हुई जिस कारण वह मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे।
शुक्रवार को एसडीएम प्रवेश कादियान व नायब तहसीलदार गजे सिंह मौके पर पहुंचे और उनकी मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान राजीव जैन ने ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें उन्होंने मामले की फिर से निष्पक्ष जांच करवा कर जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि गौरव जैन ने भी एसडीएम से मामले में ठोस कार्रवाई करवाने की अपील की। एसडीएम ने आश्वासन दिया वह उनकी मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। जिसके बाद राजीव जैन को एसडीएम की मौजूदगी में उनके परिवार के सदस्यों ने केला व जूस का सेवन करवा कर अनशन समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें