फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दमकलकर्मियों ने 30 अप्रैल तक बढ़ाई हड़ताल, आज और कल करेंगे भूख हड़ताल

Mon, 27 Apr 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के नगर निगम कार्यालय में धरना स्थल पर नारेबाजी करते दमकल कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर दमकल कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल रविवार को 19वें दिन जारी रही। नगर निगम कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे दमकल व नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेजाबी की।
विज्ञापन

उन्होंने हड़ताल 30 अप्रैल तक बढ़ाने और 27 व 28 अप्रैल को भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला लिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान राजीव खत्री, संचालन जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश ने किया। सरकार से मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। दमकलकर्मियों ने कहा कि यदि जल्द मांगों को स्वीकार नहीं किया गया तो नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा समर्थन में 1-2 मई को दो दिवसीय हड़ताल करेगा।
दमकल कर्मी हड़ताल को अनिश्चितकालीन में तब्दील करेंगे। नगर निगम चुनाव में जनता के बीच जाकर सरकार के झूठे वादे व चुनावी जुमले पर आवाज उठाई जाएगी। इस दौरान विशाल, राजेश बागड़ी, बबीता, फूल सिंह, राजेश, सोमपाल, होशियार, बबलू, अजीत, संदीप, बलराज, उमेश, यशेंद्र, विजय, पवन सैनी, विनोद, प्रदीप सैनी, सुनील, अजय, नितिन, राजपाल, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें