फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आग बुझाने दौड़े दमकल कर्मचारी

Sun, 01 Jun 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22- सोनीपत के गांव रेवली स्थित ब्रेक पार्ट्स इंडिया कंपनी में ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत नागर
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में 23 दिन बाद दोबारा सायरन बजते ही दमकल व एंबुलेंस की गाड़ियां दौड़ पड़ीं। ऑपरेशन शील्ड के तहत तीन स्थानों गांव जाजी स्थित बिजली निगम के 220 केवी सब स्टेशन, गांव नाहरा स्थित एचपीसीएल के सीटी गेट कम मदर स्टेशन, गांव रेवली स्थित ब्रेक पार्ट्स इंडिया कंपनी में व्यापक नागरिक सुरक्षा अभ्यास किया गया।
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान काल्पनिक आग को बुझाने में दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाई। प्रशासन ने 7 मई के मॉक ड्रिल में आईं खामियों को दूर कराया। वहीं रात 8 से 8:15 बजे तक ब्लैकआउट का मिलाजुला असर रहा।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने नागरिक सुरक्षा तंत्र, आपातकालीन प्रतिक्रिया की कार्य क्षमता को परखने व सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मौके पर पहुंचकर गतिविधियाें का निरीक्षण किया।

फोटो 22- सोनीपत के गांव रेवली स्थित ब्रेक पार्ट्स इंडिया कंपनी में ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत नागर

फोटो 22- सोनीपत के गांव रेवली स्थित ब्रेक पार्ट्स इंडिया कंपनी में ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें