फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने के कारण रबर फैक्टरी में लगी आग

विज्ञापन
राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग से क्षतिग्रस्त बिल्डिंग। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित गिरिराज रबर इंडस्ट्रीज के ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने के कारण फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में वी-बेल्ट बनाने का काम होता है। आग से सीढ़ियों के पास रखा कच्चा माल भी जल गया। साथ ही बिल्डिंग को भी काफी नुकसान हुआ है। आग लगने से कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक रामनिवास ने बताया कि वह राई औद्योगिक क्षेत्र में वी-बेल्ट बनाने की फैक्टरी चलाता है। सोमवार देर रात करीब 11 अचानक फैक्टरी के अंदर लगाए गए ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया। जिससे सीढ़ियों के पास रखे कच्चे माल में आग लग गई। कर्मचारियोें ने आग लगी देखी तो उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। आग बढ़ती ही चली गई। जिस पर फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रामनिवास ने बताया कि आग लगने से उसका लाखों का नुकसान हुआ है। आग के कारण दो मंजिला बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
सोनीपत, राई और कुंडली से पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
देर रात लगी आग की सूचना मिलने के बाद राई औद्योगिक क्षेत्र से दमकल की गाड़ी फैक्टरी में पहुंचीं। रबर में आग लगने से वह तेजी से बढ़ती चली गई। जिस पर कुंडली से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। इसके साथ ही सोनीपत से भी चार गाड़ियों को बुलाया गया। जिसके बाद काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

फायर स्टेशन नहीं होने का खामियाजा भुगत रहे उद्योगपति
हाईवे से सटे राई और कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में वर्तमान में करीब पांच हजार फैक्टरियां हैं। इसके बावजूद दोनों औद्योगिक क्षेत्र में एक भी फायर स्टेशन नहीं बनाया गया है। जिसका खामियाजा उद्योगपतियों को भुगतना पड़ रहा है। राई औद्योगिक क्षेत्र की पेंट फैक्टरी में लगी आग में सात मजदूर जिंदा जल गए थे। उसकी आग पर काबू पाने में तीन दिन लग गए थे। अब तक औद्योगिक क्षेत्र में फायर ब्रिगेड स्टेशन नहीं बन सका है, जिससे आग लगने के बाद गाड़ियों के आने में समय लगने से आग काफी भड़क जाती है और नुकसान भी बढ़ जाता है।

राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में आगजनी से हुए नुकसान की जानकारी लेते फैक्टरी मालिक।- फोटो : Sonipat

राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें