फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया तो व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में नामजद व्यक्ति ने गांव के बाहर खेत में जाकर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने शव को फंदे पर लटका देखकर परिजनों को अवगत करवाने के साथ पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता ने युवती पर बेटे को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में संदीप (40) नामक व्यक्ति का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। संदीप पर उसके गांव की युवती ने 6 फरवरी को छेड़खानी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। युवती ने पुलिस को बताया था कि वह विवाहित है और अपने मायके आई हुई है। उसने आरोप लगाया था कि संदीप 3 फरवरी की रात को करीब नौ बजे उसके घर में घुस गया था और उसके साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद वह 4 फरवरी को सुबह फिर से घर में घुस गया और छेड़छाड़ की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।
वहीं संदीप के पिता ने पुलिस को बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से बेटा परेशान था। इसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। जिसमें मुकदमा वापस लेने के लिए कहा गया था, लेकिन युवती ने मना कर दिया था। संदीप के पिता ने बताया कि बेटे ने सोमवार शाम को उससे कहा था कि युवती ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उसकी बेइज्जती की है। इसी के चलते उसके बेटे ने जान दी है। पुलिस ने उसके बयान पर युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दी है। उसके खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज था। संदीप के पिता ने युवती पर बेटे को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें