फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शाॅर्ट सर्किट होने से पशुबाड़े में लगी आग, तीन पशु मरे

Fri, 08 Aug 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 09: सोनीपत के इंडियन कॉलोनी में करंट से पशुओं की मरने के बाद पीड़ित को सांत्वना देने पहुंच
विज्ञापन
सोनीपत। इंडियन कॉलोनी में बुधवार देर रात बिजली के तारों में शाॅर्ट सर्किट होने से पशुबाड़े में लगी आग के कारण तीन पशुओं की मौत हो गई। पीड़ित ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृत पशुओं का पोस्टमार्टम करवाया। मृत पशुओं में भैंस व दो कटिया शामिल हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वीरवार को मेयर राजीव जैन पीड़ित रमेश के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। रमेश ने बताया कि रात को शार्ट सर्किट होने से तूड़े में आग लगी, लगता है कि करंट लगने से पशु बेहोश हो गए और बाद में जलने से मर गए। उन्होंने बताया कि वह बीपीएल परिवार से संबंध रखते है और दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
राजीव जैन ने तुरंत पीड़ित को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। पार्षद बिजेंद्र मलिक और जोगेंद्र प्रजापति ने भी 5100-5100 रुपये की मदद का विश्वास दिलवाया। मेयर राजीव जैन ने सुझाव दिया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आर्थिक मदद के लिए उपायुक्त को आवेदन कर देना। जिससे पशुपालन विभाग से भी मदद मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह प्रशासन एवं सरकार के स्तर पर हरसंभव मदद करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हर पशुपालक को पशुधन बीमा योजना का लाभ उठाना चाहिए। जिससे दुर्घटना की दशा में आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके। इस दौरान शशिकांत भारद्वाज, कृष्ण शर्मा, सोनू सुहाग, नरेश शर्मा, राधेश्याम, राजपाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें