फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पैकेजिंग फैक्टरी में लगी आग, पांच दमकल गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू

Sat, 13 May 2023 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 38. फैक्टरी में आग लगने के बाद घटनास्थल पर लोगों से जानकारी लेते भाजपा नेता राजीव जैन। संव
विज्ञापन
सोनीपत। महलाना रोड स्थित पैकेजिंग फैक्टरी में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई।जिसकी वजह से सामान और मशीन जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे पर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव जैन घटना की जानकारी ली और योगेश को नुकसान पर सांत्वना दी।
विज्ञापन

फैक्टरी के मालिक योगेश ने बताया कि फैक्टरी में गत्ते के डिब्बे बनाए जाते थे। वह वीरवार रात को रोजाना की तरह फैक्टरी में सभी उपकरण बंद करन के बाद घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह उन्हें फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली और पड़ोसियों ने अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे में बुझाई। आग लगने से स्टॉक, मशीनें व शेड भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। इस पर राजीव जैन ने पीड़ित योगेश को आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार ने व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के नुकसान की भरपाई के लिए क्षतिपूर्ति योजना शुरू कर रखी है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस की एफआईआर कॉपी, जीएसटी का पंजीकरण, फायर बिग्रेड की रिपोर्ट, जीएसटी रिटर्न की कॉपी आदि दस्तावेजों के साथ व्यापारी कल्याण बोर्ड की साइट पर जाकर आवेदन कर दें। राजीव जैन ने आश्वस्त किया कि वह मुआवजा दिलवाने में मदद करेंगे।

फोटो 38. फैक्टरी में आग लगने के बाद घटनास्थल पर लोगों से जानकारी लेते भाजपा नेता राजीव जैन। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें