फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बेटियों की उड़ान, फिर निकलीं सबसे बुद्धिमान

Sat, 13 May 2023 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 21- लिटल एंजल्स स्कूल परीक्षा परिणाम के बाद खुशी व्यक्त करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जहां दोपहर से पहले घोषित किया गया, वहीं 10वीं कक्षा का परिणाम दोपहर बाद जारी किया गया। दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। कुछ सालों से लड़कियां लगातार प्रथम आ रही है।
विज्ञापन

10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जानकीदास कपूर स्कूल की छात्रा तारूषी मलिक और 12वीं कक्षा में लिटल एंजल्स स्कूल की कला संकाय की छात्रा दिशा दहिया ने 98.4-98.4 प्रतिशत अंक लाकर अपने-अपने स्कूल के साथ जिले का नाम रोशन किया है। बेहतर परीक्षा परिणाम देख विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।
सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा में जहां 8634 विद्यार्थी शामिल हुए, वहीं 12वीं कक्षा में 9675 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। विद्यार्थी बेसब्री से परीक्षा परिणाम के आने का इंतजार कर रहे थे। परीक्षा परिणाम जानने के लिए विद्यार्थी स्कूल पहुंचे और अपना परिणाम जाना। बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर स्कूलों में जश्न जैसा माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं स्कूल प्रबंधन ने भी बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। मेरिट लिस्ट नहीं की गई जारी
विज्ञापन

सीबीएसई के जिला को-ऑर्डिनेटर एवं इंडियन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र सिंह गाहल्याण ने बताया कि बोर्ड की तरफ से विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के भाव से बचाने के लिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। यही कारण है कि इस बार प्रथम, द्वितीय व तृतीय की जानकारी नहीं रहेगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सीबीएसई बोर्ड की तरफ से डिजी लॉकर की सुविधा दी गई है, ताकि वह अपना परीक्षा परिणाम आसानी से देख सकें।
सीबीएसई का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। पंचकूला रीजन के आरओ विजय सिंह यादव के प्रयास स्वरूप इस बार समय पर परीक्षा परिणाम जारी किया गया है, जिसका विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। विद्यार्थी परीक्षा परिणाम जानने के बाद सुनहरे भविष्य के लिए समय पर दाखिला ले सकेंगे। -राजेंद्र सिंह गाहल्याण, जिला को-ऑर्डिनेटर एवं प्राचार्य इंडियन पब्लिक स्कूल, सोनीपत।

फोटो 21- लिटल एंजल्स स्कूल परीक्षा परिणाम के बाद खुशी व्यक्त करते विद्यार्थी। संवाद

फोटो 21- लिटल एंजल्स स्कूल परीक्षा परिणाम के बाद खुशी व्यक्त करते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें