फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खरखौदा में केमिकल फैक्टरी में लगी आग

Sun, 18 May 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26: सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र सैदपुर स्थित फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी। सं
विज्ञापन
खरखौदा। औद्योगिक क्षेत्र सैदपुर स्थित आर्य केमिकल फैक्टरी में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। कर्मचारियों ने उस पर नियंत्रण पाने की कोशिश की, मगर वह और तेज हो गई। कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना पुलिस व दमकल केंद्र को दी। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक फैक्टरी में काफी मात्रा में तैयार व कच्चा माल जल गया।
विज्ञापन

सैदपुर औद्योगिक क्षेत्र में दिल्ली के रोहिणी निवासी संजय ने आर्य केमिकल के नाम से पेंट व रेजिन की फैक्टरी खोल रखी है। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे फैक्टरी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कर्मचारी जब आग पर काबू नहीं पाए तो इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। जिस समय सूचना दी गई उस समय खरखौदा की एक दमकल गाड़ी बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में लगी आग बुझाने के लिए गई थी। ऐसे में न केवल उसे वापस बुलाया गया, बल्कि खरखौदा की दो अन्य दमकल गाड़ियों को भी मौके पर भेजा गया। इसके अलावा रोहतक के सांपला, झज्जर के बहादुरगढ़ से व मारुति प्लांट से एक दमकल गाड़ी को बुलाया गया। छह गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 5:30 बजे आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें