फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 14 रोडवेज कर्मी बने सब इंस्पेक्टर और यार्ड मास्टर

Sun, 18 May 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 29: सोनीपत बस अड्डे पर कर्मचारियों के पदोन्नत होने पर स्वागत करते साथी रोडवेज कर्मचारी। स्
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा रोडवेज में सोनीपत डिपो में कार्यरत 14 कर्मचारियों को पदोन्नत मिला है। सरकार की ओर से प्रदेश के 145 परिचालकों को उप निरीक्षक और 28 चालकों को यार्ड मास्टर के पद पर पदोन्नत किए जाने के निर्णय का रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा (1004) ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

सोनीपत से भी कई कर्मचारियों को प्रमोशन मिला है, जिनमें दलेल सिंह, हरपाल, विकास, जितेंद्र, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, बिजेंद्र सिंह, धर्मबीर, बिजेंद्र, सुनील पुनिया, सतीश कुमार और सतपाल सिंह शामिल हैं। इन सभी को परिचालक से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। बस अड्डा परिसर में यूनियन के सक्रिय कार्यकर्ता विकास दहिया व अनिल को उप निरीक्षक बनने पर व सोनीपत डिपो के वरिष्ठ प्रधान एवं राज्य उप प्रधान रामपत गौरड़ को यार्ड मास्टर बनने की खुशी मनाई। इस दौरान यूनियन के डिपो प्रधान मनजीत पहल, अनिल आंतिल, राकेश दहिया, संदीप, नरेश, श्याम, नीरज, कर्मबीर, कप्तान, धर्मवीर, अजय, दिनेश आंतिल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए सहयोग का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें