फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गैस लाइटर की फैक्टरी में फिर लगी आग, हादसे के कारणों का नहीं लग पाया पता

Mon, 03 Jun 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर में धतूरी रोड स्थित भारत सनलाइट फैक्ट्री में गैस लाइटर की फैक्ट्री में लगी आग
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। धतूरी रोड स्थित भारत सनलाइट फैक्टरी में सोमवार की शाम को अचानक आग लग गई। फैक्टरी में गैस लाइटर बनाने का काम किया जाता है। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज फैल गईं कि पूरी फैक्टरी को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि आग लगने के बाद फैक्टरी के सभी कर्मचारी समय रहते बाहर निकल गए। वहीं आग लगने की वजह से आसमान में कई फीट ऊपर तक आग के साथ धुएं का गुबार बन गया।
विज्ञापन

आग की सूचना के बाद बड़ी औद्योगिक क्षेत्र व सोनीपत दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन आग से फैक्टरी संचालक को काफी नुकसान बताया जा रहा है। इससे पहले 6 मई को भी भारत सनलाइट फैक्टरी में आग लग गई थी। फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों को जेसीबी से फैक्टरी की दीवारों को तुड़वाना पड़ा था। जिसके बाद करीब 8 दमकल गाड़ियों की सहायता से फैक्टरी के अंदर पानी की बौछार मारकर आग पर काबू पाया गया था। आगजनी की वजह से फैक्टरी में खड़ी एक कार व सामान से लोड टैंपो भी जल गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें