फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिकायत दर्ज होने के कई बाद तक बिजली कर्मी नहीं पहुंच रहे, लोग परेशान

Mon, 03 Jun 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के गोहाना में आदर्श नगर में खंभे पर फाल्ट ठीक करता बिजली कर्मी। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। गर्मी में लोड बढ़ने के कारण शहर में रोजाना ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट व तारों के जलने की शिकायत शिकायत केंद्र में दर्ज हो रही है। स्थिति यह बनी हुई है कि शिकायत दर्ज होने के कई घंटे बाद तक बिजली कर्मी नहीं पहुंच पाते हैं और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बिजली निगम ने शिकायतों के निपटान के लिए आठ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन



गोहाना में बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर रोजाना बिजली गुल होने की 150 से 200 शिकायतें दर्ज हो रही हैं। बिजली कर्मी पहली शिकायत का निपटान नहीं कर पाते हैं कि दूसरी शिकायत पहुंच जाती है। इतना ही नहीं बार-बार फ्यूज उड़ने की शिकायत बिजली कर्मियों के लिए सिर दर्द बनी हुई है। ऐसे में आठ कर्मियों के लिए शहर की बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखना चुनौती बनी हुई है। कर्मचारियों की कमी के चलते शहर के लोगों को निर्बाध रूप से बिजली नहीं मिल रही। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण पानी आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है।



गर्मी में बढ़े लोड ने बिगाड़ दी बिजली व्यवस्था

बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही एसी व कूलरों के दिन-रात चलने से लोड बढ़ गया है। इससे ट्रांसफार्मर और तार ओवरलोड होकर जल रहे हैं। मौजूदा समय में गोहाना उपमंडल में 35 लाख यूनिट तक खपत पहुंच गई है जबकि सामान्य दिनों में 25 लाख यूनिट तक बिजली की खपत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
बिजली की शिकायतों के निपटान के लिए आठ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मौजूदा समय में बढ़ा लोड बिजली व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है।
विकास सूर्यवंशी, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें