फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर झोपड़ी में लगी आग, नकदी, बाइक व सामान जला

Thu, 11 Nov 2021 01:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर धरना जारी है। बुधवार देर रात हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली बॉर्डर पर जोड़ों का निशुल्क उपचार करने वाले बाबा गुरमीत की झोपड़ी में आग लग गई। इससे पहले दिवाली वाले दिन भी किसानों की कुछ झोपड़ियां जल गईं थी।
विज्ञापन
झोपड़ी में जला सामान व नकदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर तीन कृषि कानून रद्द कराने व एमएसपी की मांग को लेकर जारी आंदोलन स्थल पर लोगों के जोड़ों का निशुल्क उपचार कर रहे बाबा गुरमीत मालजी की झोपड़ी में देर रात अचानक आग लग गई। आग पर किसानों ने मशक्कत से काबू पाया। आग से बाइक, सामान व नकदी जल गई।

विज्ञापन


किसानों ने शरारती तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पंजाब निवासी गुरमीत सिंह किसान आंदोलन की शुरुआत से ही कुंडली बॉर्डर पर रहकर लोगों के जोड़ों के दर्द का उपचार करते हैं। वह बुधवार देर रात अपनी झोपड़ी में थे। इसी दौरान झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगी देख लोगों ने शोर मचा दिया। जिस पर बाबा गुरमीत भी बाहर आ गए।

यह भी पढ़ें : कार्रवाई: फरीदाबाद-पंचकूला नगर निगम के करोड़ों के घोटाले की जांच करेगी विजिलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। आग से झोपड़ी में रखा सामान व नकदी तथा बाइक जल गई। किसानों का आरोप है कि आंदोलन को प्रभावित करने के लिए शरारती तत्व आग लग रहे हैं। 5 नवंबर को भी झोपड़ी में आग गई थी। आग लगने की घटना को लेकर बाबा गुरमीत सिंह ने रोते हुए बताया कि इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें