फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टीडीआई किंग्सबरी में लगी आग, दूसरी मंजिल के फ्लैट का सामान जलकर राख

Mon, 20 Apr 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो ::सोनीपत के कुंडली स्थित टीडीआई किंग्सबरी के फ्लैट में लगी आग। स्रोत पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली स्थित टीडीआई किंग्सबरी अपार्टमेंट में शनिवार रात आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग जे-वन ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर लगी। इसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में नहीं थे।
विज्ञापन


टीडीआई किंग्सबरी अपार्टमेंट के जे-1 ब्लॉक के फ्लैट नंबर 201 में वेंकटेश्वर परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात को खाना खाने के बाद वह परिवार के सदस्यों के साथ नीचे टहलने चले गए थे। इसी दौरान फ्लैट से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना दी। रात करीब नौ बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली।

इस पर कुंडली से दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अपार्टमेंट का फायर फाइटिंग सिस्टम समय पर काम नहीं कर पाया। इससे आग तेजी से फैल गई।
विज्ञापन


आग से धुआं उठने के कारण दूसरे फ्लोर पर फैल गया था। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। आग पर काबू पाने के बाद ही लोगों को राहत मिल सकी। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग से फ्रिज, एसी, कूलर, बेड, बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए।

जिला दमकल अधिकारी रामेश्वर ने बताया कि रात नौ बजे सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

फोटो ::सोनीपत के कुंडली स्थित टीडीआई किंग्सबरी के फ्लैट में लगी आग। स्रोत पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें