फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फैक्टरी में श्रमिक की मौत मामले में साढ़े पांच माह बाद एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। जटोला स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में श्रमिक की मौत के मामले में पुलिस ने करीब साढ़े पांच माह बाद एफआईआर दर्ज की है। मृतक धर्मनाथ की पत्नी प्रमिला देवी ने मुख्यमंत्री हरियाणा को शिकायत भेजी थी।
विज्ञापन

धर्मनाथ यादव रियल प्लाई इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में रेजिन ऑपरेटर थे। 14 मार्च 2026 को ड्यूटी पर उन पर 115 से 125 डिग्री तापमान का गर्म रेजिन गिरा। वह बुरी तरह झुलस गया और 20 मार्च को पीजीआइ रोहतक में उसकी मौत हो गई। प्रमिला देवी ने आरोप लगाया कि फैक्टरी ने सुरक्षा उपकरण और वैधानिक सुविधाएं नहीं दीं। उन्होंने प्रबंध निदेशक आलोक अग्रवाल और निदेशक आशीष अग्रवाल पर लापरवाही का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अब फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें