फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: झाड़ली डाकघर घोटाले मामले में कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। झाड़ली गांव के डाकघर में उपभोक्ताओं के खातों से धोखाधड़ी कर राशि निकालने के मामले में पुलिस ने कर्मचारी देवेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, इस मामले से असंतुष्ट ग्रामीण मंगलवार को पीड़ित उपभोक्ताओं के साथ जिला उपायुक्त, पुलिस कमिश्नर, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और विधायक गीता भुक्कल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि झाड़ली डाकघर में कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के खातों से राशि निकालकर करोड़ों रुपये का घोटाला किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में डाक विभाग की ओर से जांच भी की गई। अब पुलिस ने कर्मचारी देवेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, ग्रामीणों की एक कमेटी भी गठित की गई है, जो पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है।
पंचायत में ग्रामीणों और पीड़ित उपभोक्ताओं ने ढाई से तीन करोड़ रुपये के घोटाले की बात कही थी। पंचायत की अध्यक्षता रामचंद्र ने की थी। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा था कि डाक विभाग के कर्मचारी देवेंद्र कुमार और प्राइवेट कर्मचारी भूपेंद्र सिंह के खिलाफ डाक विभाग और पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए। पंचायत में दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि करीब 100 लोगों के साथ धोखाधड़ी कर डाकघर के कर्मचारियों ने ढाई से तीन करोड़ रुपये का घोटाला किया है। ग्रामीण अब भी एक स्वर में कह रहे हैं कि भूपेंद्र और देवेंद्र कुमार ने गांव के लोगों के साथ विश्वासघात किया है और दोनों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


वर्जन

झाड़ली डाकघर मामले में शिकायत के आधार पर कर्मचारी देवेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।”

रणदीप, चौकी प्रभारी, झाड़ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें