फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फ्लाईओवर और गुरुग्राम रोड फ्लाईओवर के बीच रखवाए पत्थर

विज्ञापन
27jjrp17- झज्जर। सिलानी फ्लाईओवर से गुरुग्राम रोड फ्लाईओवर के बीच रखवाए पत्थर। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सिलानी फ्लाईओवर और गुरुग्राम रोड फ्लाईओवर के बीच हादसों की आशंका को देखते हुए सड़क के एक तरफ बड़े पत्थर रखवाए गए हैं। वाहनों को गलत दिशा में जाने से रोकने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष दिसंबर में इसी स्थान के पास रात के समय हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अब रेवाड़ी से रोहतक की ओर जाने वाले मार्ग पर बड़े पत्थर रखकर यातायात को नियंत्रित किया गया है।

पत्थर रखने के बाद सिलानी से रोहतक की ओर जाने वाले वाहनों के लिए फ्लाईओवर पर चढ़ने का रास्ता छोड़ा गया है, लेकिन रेवाड़ी की ओर से गुरुग्राम फ्लाईओवर से नीचे उतरने का विकल्प नहीं रखा गया। इससे वाहनों को निर्धारित दिशा में चलाने का प्रयास किया गया है। रेवाड़ी से गुरुग्राम जाने वाले वाहन को सिलानी फ्लाईओवर से नीचे उतरना होगा।
विज्ञापन


आंबेडकर चौक के पास ट्रक खराब
आंबेडकर चौक से बेरी गेट के बीच रविवार-सोमवार की रात एक ओवरलोड ट्रक खराब हो गया। सोमवार को ट्रक ठीक कर हटाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें