फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खुले में कूड़ा जलाने पर लगााया 5000 रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
फोटो : : सोनीपत के खरखौदा शहर की अनाज मंडी में खुले में जलता कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। सब्जी मंडी में कूड़े का नियमित उठान न होने और उसे खुले में जलाने का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए सफाई कार्य देखने वाली एजेंसी दी कासंडा कोऑपरेटिव सोसाइटी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

मंडी में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में सब्जियों और फलों का खराब अवशेष एवं अन्य कचरा निकलता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कूड़े को हटाने के बजाय रात के समय उसमें आग लगा दी जाती है। इससे उठने वाला धुआं आसपास के क्षेत्र में फैल जाता है और लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मार्केट कमेटी के सचिव सुरेश खोखर ने कहा कि मौके पर की जांच की गई जिसमें लापरवाही सामने आई। इसके बाद एजेंसी पर जुर्माना लगाते हुए उसे भविष्य में सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें