खरखौदा। उप जिलाधिकारी अमित कुमार ने सोमवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। यह कार्यक्रम अनाज मंडी में आयोजित होगा। इसकी अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को रखी गई है।
उप जिलाधिकारी अमित भारद्वाज ने समारोह को गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समय पर अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
बैठक में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच, पेयजल, सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न इंतजामों की समीक्षा हुई। उप जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों, प्रतिभागियों, अतिथियों और आमजन की सुविधा व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारियों के नाम भी समय पर उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में तहसीलदार बिजेंद्र नांदल, नायब तहसीलदार अचिन कुमार और सहायक अधीक्षक राजेश कुमार उपस्थित रहे।