फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्ट और पत्थर हाथों में लेकर फैलाई दशहत, सड़क पर दौड़ते रहे दो गुट

विज्ञापन
सोनीपत के रेलवे रोड पर दूसरे गुट के युवकों का पीछा करते कई युवक। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के रेलवे रोड पर दर्जनभर युवक अपने हाथों में बेल्ट और पत्थर लेकर घूमते रहे, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। दुकानदार और राहगीर भी सहम गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो युवक भाग निकले। मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने काफी देर तक युवकों की तलाश की मगर उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। हालांकि वारदात आसपास के लोगों के मोबाइल कैमरे में भी कैद हो गई। फिलहाल मॉडल टाउन चौकी पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को रेलवे रोड पर 6-7 युवकों के पीछे 15 से अधिक युवक दौड़ते दिखाई दिए। भाग रहे युवकों के हाथों में बेल्ट थे। पीछा कर रहे युवक भी बेल्ट लहरा रहे थे और पत्थर उठाकर फेंक रहे थे। देखते ही देखते दोनों गुटों में जमकर बेल्ट और ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे आसपास के दुकानदार और राहगीर सहम गए। वहीं, छतों पर चढ़े लोग इस घटना को मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर कैद करने लगे। जिस पर लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक भाग निकले। पुलिस ने उनके पीछे गाड़ी भी लगाई, लेकिन वे भाग निकले। अब पुलिस वायरल वीडियो को देखकर उनका पता लगा रही है।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी कई वारदात
शहर के एटलस रोड और रेलवे रोड के आसपास पहले भी इस तरफ की कई वारदात हो चुकी हैं। कई महीने पहले सरेआम तलवार लहराते युवक सीसीटीवी में कैद हुए थे। हालांकि मामले में पुलिस ने कई युवकों को गिरफ्तार भी किया था। एटलस और रेलवे रोड के आसपास दर्जनों शिक्षण संस्थान हैं, जिसके चलते छात्रों का जमावड़ा लगा रहता है। छोटी-छोटी बातों पर छात्र गुट आपस में भिड़ जाते हैं।
विज्ञापन

आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा
रेलवे रोड पर दो गुटों में झगड़े की सूचना मिली थी। टीम तुरंत मौके पर गई, लेकिन युवक इससे पहले ही भाग निकले। आसपास के क्षेत्र में युवकों की तलाश की गई। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

सतनारायण, प्रभारी, मॉडल टाउन चौकी, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें